नैनीताल। गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान समिति की बैठक मंगलवार को देहरादून में होगी। बैठक के लिए सोमवार को उद्यान के अधिकारी और कर्मचारी तैयारी करते रहे।
उद्यान प्रबंधन समिति कई नए पशु व पक्षी लाने और प्रजनन केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रही है। भालू की नई प्रजाति लाने पर पिछले दिनों प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इसके लिए पिछले दिनों मोर और मोनाल पक्षी का प्रजनन केंद्र स्थापित करने पर सहमति बन चुकी है।
इसी तरह कस्तूरी मृग का प्रजनन केंद्र स्थापित करने पर भी सहमति बन चुकी है। आज की बैठक में साप्ताहिक बंदी का दिन भी बदला जा सकता है। रेंजर प्रकाश जोशी ने बताया कि बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर भी विचार होगा। विचार के बाद राज्य स्तरीय समिति जो निर्णय लेगी वही मान्य होगा। उद्यान समिति ने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं।