बाजपुर। रेन बू कॉन कराटे एसोसिएशन की ओर से इंटर कॉलेज के मैदान में एक दिनी कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रवीण मौर्य और अविरल सक्सेना ने सौ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।
इससे पहले संस्था के सचिव मनोज राजहंस ने शिविर का शुभारंभ किया। समापन पर संस्था अध्यक्ष प्रमोद राजहंस ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे। वहां उमेश प्रजापति, जोनी राजहंस, विनय गुप्ता, चंदन दास, उत्कर्ष सिंह, मानसी मेहता, इशू सैनी आदि थे।