फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कासगंज प्रकरण को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रविवार को तिरंगा यात्रा चीनी मिल रोड माल गोदाम से शुरू होकर मुख्य मार्ग, मंडी होकर गोदाम परिसर में पहुंच कर राष्ट्रगीत के बाद संपन्न हुई। इस दौरान कासगंज में शहीद हुए चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने चंदन के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

वहां विहिप जिला उपाध्यक्ष भगवंत मियान, जिलामंत्री यशपाल राजहंस, दीपक गोयल, विमल शर्मा, तानसेन, विशाल दक्ष, जयकमल, अंकित, बलवीर, नितिन, संदीप, मयंक शर्मा, सूरज सागर आदि थे। इधर, कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि विहिप कार्यकर्ताओं के पास यात्रा निकालने की लिखित में कोई अनुमति नहीं थी। शनिवार को विहिप कार्यकर्ता उनसे मिले थे, जिस पर मौखिक रूप से पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने की बात उन्हेें कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें