फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत बोले, बदलाव चाहता है वोटर

विज्ञापन
हरीश रावत, अजय भट्ट
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि मतदाता मन में परिवर्तन की भावना लेकर आए थे। एक बार अगर किसी पार्टी के पक्ष में परिवर्तन की भावना मतदाता के मन में आती है तो प्रत्याशी को जीत तक पहुंचाती है। कांग्रेस की जीत तय है। कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर कांटे की टक्कर है। रावत ने कहा कि 2014 के चुनाव में कांग्रेस तीन लाख वोटों से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर पीछे थी। अगर इस सीट पर रिकवरी है तो अन्य चार संसदीय सीटों पर भी बेहतर रिकवरी होगी। कांग्रेस सभी सीटों पर कांटे की टक्कर में है। पांचों सीटों पर परिणाम कांग्रेस के पक्ष में भी हो सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रावत ने सभी मतदाताओं, मतदान की प्रक्रिया में लगे सभी लोगों को धन्यवाद दिया। सौहार्दपूर्ण तरीके से मतदान करने वालों मतदाताओं को भी रावत ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन



परिवर्तन की भावना लेकर आए थे मतदाता : रावत

कांग्रेस पांचों सीटों पर कड़ी टक्कर दे रही है। लोगों के मन में परिवर्तन का भाव था। पांचों सीटों पर परिणाम अप्रत्याशित भी हो सकते हैं। - डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष

पांचों सीटों पर मिलेगी जीत : भट्ट
हल्द्वानी। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और चुनाव कराने में लगे सरकारी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि केवल नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर नहीं बल्कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी को विजय मिलेगी। इस बार लहर नहीं बल्कि आंधी चल रही है। उन्होंने रानीखेत जाकर सपरिवार वोटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें