फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ों पर बैठकर वोट देने पहुंचे भीमताल और रामगढ़ विकासखंड के मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। जहां एक तरफ शहरवासी कारों और दोपहिया वाहनों से वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे, वहीं भीमताल और रामगढ़ विकासखंड के दुर्गम ग्रामसभाओं के कुछ मतदाता खड़ी चढ़ाई पर घोड़े पर बैठकर मतदान करने पहुंचे। भीमताल ब्लॉक के दुर्गम पस्तोला गांव की सीमा देवी खड़ी चढ़ाई पर घोड़े पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने बताया गांव में मोटर मार्ग की सुविधाएं नहीं होने से घोड़े का सहारा लेना पड़ा। उधर, रामगढ़ विकासखंड के सुनकिया में बुजुर्ग नरेंद्र सिंह भी घोड़े पर बैठकर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा उम्र अधिक होने एवं सुविधाएं नहीं होने से उन्हें भी घोड़े पर बैठकर मतदान करने आना पड़ा।
विज्ञापन


घोड़ों पर बैठकर वोट देने पहुंचे भीमताल और रामगढ़ विकासखंड के मतदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें