फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी झील का जलस्तर आधा इंच बढ़ा

विज्ञापन
nainital - फोटो : file photo
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवरनगरी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि हुई। इससे भले ही नगरवासियों के लिए अब परेशानी का सबब बन गया है, लेकिन जीवनदायिनी नैनी झील के लिए यह वरदान साबित हो रहे हैं। नगर में गुरुवार के दिन, रात्रि, शुक्रवार को हुई बारिश, ओलावृष्टि का ही नतीजा है कि जीवनदायिनी नैनी झील का जलस्तर आधा इंच बढ़ गया।
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को दिनभर मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान साफ था। धूप खिली थी, दोपहर बाद धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा। दोपहर दो बजे के बाद से पूरा आसमान काले घने बादलों से घिर गया। दोपहर ढाई बजे से पहले हल्की उसके बाद तेज बारिश के साथ ही ओले भी गिरने लगे नगर के निचले क्षेत्रों मेें भले ही कम ओले गिरे लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक ओले गिरे। बारिश का यह क्रम साढ़े तीन बजे तक जारी रहा। फिर शाम को चार बजे से चटक धूप खिलने से मौसम सामान्य हो गया। अधिकतम तापमान 16, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 24 घंटे के भीतर 12 मिमी बारिश हुई। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह की मानें तो बारिश, ओलावृष्टि से नैनी झील का जलस्तर आधा इंच बढ़ा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर पांच फुट ढाई इंच था जो शुक्रवार को बढ़ाकर पांच फुट तीन इंच जा पहुंचा। उन्होंने बताया कि पिछले पखवाड़े से जलस्तर रोज आधा इंच घट रहा था लेकिन शुक्रवार को जलस्तर में आधा इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गयी जो नैनी झील के लिए वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन


नैनी झील का जलस्तर आधा इंच बढ़ा
लगातार दूसरे दिन भी बारिश, ओलावृष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें