फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व एसडीएमों ने नहीं किया बिजली के बिल का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में तीन साल पहले रहे नैनीताल और धारी के उपजिलाधिकारियों ने बिजली का 1.50 लाख के बिल का भुगतान नहीं किया है। इस कारण वर्तमान उपजिलाधिकारियों से भुगतान मिलने के बावजूद ऊर्जा निगम का 1.50 लाख का भुगतान बकाया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि भीमताल स्थित विकास भवन परिसर में तीन साल पहले नैनीताल, धारी में तैनात रहे दो एसडीएमों पर ऊर्जा निगम का 1.50 लाख का बकाया है। इसके नोटिस भेजने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं मिल सका है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आम आदमी अगर बिजली के बिल का भुगतान नहीं कर पाता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन लाखों रुपये का बिल न भरने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई न होना चिंताजनक है। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि बिल का भुगतान न करने पर 114 लोगों के कनेक्शन काट दिये गये हैं। उपभोक्ताओं से सात लाख का शुल्क वसूला लिया गया है। उन्होंने 31 मार्च तक अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


दो एसडीएम बिजली के 1.50 लाख के बकायेदार
नैनीताल और धारी के पूर्व उपजिलाधिकारियों ने नहीं किया भुगतान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें