फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से अधिक अघोषित आय का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयकर विभाग की ओर से बुधवार को फर्नीचर उद्योग से जुड़े दो प्रतिष्ठानों में किए गए सर्वे के दौरान कब्जे में लिए गए अभिलेखों की जांच का काम जारी है। प्रारंभिक जांच में दोनों प्रतिष्ठानों में डेढ़ करोड़ से अधिक की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठान स्वामियों से अघोषित आय के बावत पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को आयकर विभाग के कुमाऊं जोन के अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमों ने कालाढूंगी रोड स्थित हल्द्वानी मार्ट (हल्द्वानी फर्नीचर) और मोतीनगर हल्दूचौड़ स्थित गोल्ज्यू फर्नीचर में आयकर सर्वे किया था। लगभग दस घंटे से अधिक समय तक चली सर्वे कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। बुधवार की देर रात तक दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को भी इन दस्तावेजों की जांच की गई। बाद में अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठान स्वामियों से इस संबंध में पूछताछ भी की। कुमाऊं मंडल के अपर आयकर आयुक्त गगन सूद ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से जब्त किए गए अभिलेखों की जांच में डेढ़ करोड़ से अधिक की अघोषित आय का मामला पकड़ में आया है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतिष्ठान स्वामियों से उनकी इस अघोषित आय पर नियमानुसार आयकर की वसूली की जाएगी। अपर आयकर आयुक्त ने बताया कि मंडल भर में ऐसे कई अन्य प्रतिष्ठान भी चिह्नित किए गए हैं जहां आयकर वसूली के लिए भविष्य में सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ से अधिक अघोषित आय का खुलासा
हल्द्वानी मार्ट और गोल्ज्यू फर्नीचर में आयकर सर्वे का मामला, दोनों प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की जांच अब भी जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें