फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट की दो पेयजल योजनाओं को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। विकासखंड बेतालघाट की बहुप्रतीक्षित पेयजल योजनाएं धारी-खैरनी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना और मल्लागांव को स्वीकृति मिल गई है। पहली योजना की लागत 5 करोड़ 81 लाख और मल्लागांव पेयजल योजना की लागत 1 करोड़ 14 लाख है। शासन में अपर सचिव अर्जुन सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। इन योजनाओं की स्वीकृति की मांग जनता लंबे समय से कर रही थी। अब योजनाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद यहां पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा। क्षेत्रीय जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री, मंत्री यशपाल आर्य, सांसद भगत सिंह कोश्यारी एवं विधायक संजीव आर्य का आभार जताया है।
विज्ञापन


बेतालघाट की दो पेयजल योजनाओं को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें