फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण को रुचिकर बनाने का प्रयास करें शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में सामाजिक विज्ञान जिला अकादमी संदर्भ समूह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षण कार्य को रुचिकर व आनंददायी बनाने की जानकारी दी गई। कहा कि शिक्षक के पढ़ाने में बच्चे आनंद महसूस करें।
विज्ञापन


कार्यशाला में सदस्यों को पांच समूह में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने शिक्षण के कठिन बिंदुओं पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का निर्माण किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य डॉ शैलेंद्र धपोला ने कहा कि ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया है। इसे खुराक के रूप में प्रदर्शित करने से बचना होगा।

कार्यशाला संयोजक संजय गुरुरानी ने कहा कि सामाजिक विज्ञान समाज व लोकतंत्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा है। डॉ सीएम जोशी, केएस रावत, डॉ. संजय तिवारी ने कई जानकारी दी। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, दयाल कुमल्टा, संजय तिवारी, बृजेंद्र जोशी, डॉ मनोज कुमार, डॉ राजीव जोशी, भैरव दत्त पांडे, संदीप जोशी, डॉ दयासागर, संजय टम्टा, रमेश उपाध्याय, भुवन भट्ट, गोकुल भट्ट, मीरा आर्य, हंसी, रेखा, एआर पाल सहित डीएलएड प्रशिक्षु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें