हल्द्वानी। दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के लिए चौथी किस्त मिल गई है। धनराशि जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेज दी गई है। इस सप्ताह सभी के खाते में पेंशन की राशि पहुंच जाएगी।
पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि प्रत्येक तिमाही दी जाती है। पेंशन योजना की तीन किस्तें दी जा चुकी हैं। चौथी किस्त के लिए धनराशि जनवरी में आ गई। दिव्यांग पेंशन के तहत प्रदेश के 13 जिलों में 72,503 लाभार्थी हैं। इन्हें भुगतान करने के लिए आठ करोड़ 68 लाख रुपये की जरूरत थी। समाज कल्याण निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि धनराशि इस सप्ताह तक सभी पात्रों के खातों में पहुंच जाएगी।
दिव्यांग पेंशन के लिए मिला बजट
13 जिलों में 72,503 लाभार्थी हैं, भुगतान के लिए 8 करोड़ 68 लाख रुपये मिले
जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेजी गई राशि
जिला पात्रों की संख्या
पौड़ी 5931
टिहरी 5996
चमोली 2852
रुद्रप्रयाग 2239
उत्तरकाशी 2907
देहरादून 11989
हरिद्वार 10620
नैनीताल 5118
अल्मोड़ा 5635
पिथौरागढ़ 3579
बागेश्वर 2788
चंपावत 3066
ऊधमसिंह नगर 9783