फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणित कराना पड़ रहा हम नगर निगम में हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में शामिल गांवों के लोगों को अब भी यह प्रमाणित कराना पड़ रहा है कि वे इसी क्षेत्र में रहते हैं। एक व्यापारी को नगर निगम से प्रमाण पत्र मांगना पड़ा कि उसकी दुकान नगर निगम क्षेत्र में है।
विज्ञापन

संजय कुमार पाठक मुखानी के क्वालिटी बारात घर के पास डिजिटल डिस्ट्रीब्यूटर नाम से इलेक्ट्रॉनिक कांटे का कारोबार करते हैं। कांटे की दुकान का हर साल लाइसेंस नवीनीकरण होता है। इसके लिए संजय कुमार ने बाट माप विभाग में आवेदन किया था। इस पर बाट माप विभाग ने नवीनीकरण करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि पहले यह प्रमाण पत्र दिया जाए कि वह शहर में रहते हैं। इस पर पाठक बुधवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया को पत्र देकर नगर निगम क्षेत्र में रहने का प्रमाण पत्र मांगा। इधर, नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में शामिल हुए वार्डों का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आवेदक को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है लेकिन यह सूचना विभागों को नग निगम से मांगनी चाहिए, न कि वहां के रहने वालों से।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र दिखाइये कि अब आप शहर में हैं
बाट माप विभाग ने व्यापारी से मांगा नगर निगम क्षेत्र में रहने का प्रमाण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें