फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रवृतियों की विद्यार्थियों को दी जाए पूर्ण जानकारी

विज्ञापन
scholarship
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्रवृत्तियों से संबंधित मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) देहरादून से आए सहायक निदेशक मुकेश चंद्र सेमवाल ने शिक्षा अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के बच्चों को छात्रवृत्ति परीक्षा फार्म भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति परीक्षा, राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा, डॉक्टर शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा एवं श्री देव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इन सभी छात्रवृत्ति के आवेदन फार्म बीईओ कार्यालय से या विद्यालय शिक्षा विभाग की वेबसाइट एवं एससीईआरटी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
बीईओ के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार सितंबर है और चार नवंबर को इसकी परीक्षा होगी। बताया कि परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र बीईओ कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में कुमाऊं मंडल के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। एससीईआरटी में पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन विभाग के सहायक निदेशक सेमवाल के अलावा प्रवक्ता विनोद प्रकाश सेमवाल, हरीश चंद्र बडोनी, रंजन कुमार भट्ट ने जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी हरेंद्र मिश्रा ने आभार जताया।

निजी स्कूलों के बच्चों को देना होगा 200 रुपये परीक्षा शुल्क
हल्द्वानी। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा फार्म भरने के लिए निजी स्कूलों के सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 200 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। यह व्यवस्था पहली बार लागू हुई है। सिर्फ सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को इस परीक्षा का शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें