फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के कोटिकरण के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बैठक में विद्यालयों के कोटिकरण पर गहरा आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि विभाग ने मानकों को ताख पर रखकर कोटिकरण कर दिया गया, जिसका शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करेगा। कहा कि 2008 में भी मानकों के बिना कोटिकरण किया गया था। अधिकांश विद्यालय सुगम में दर्शाए गए थे। 2013 में शासन ने पुन: मानकों का निर्धारण किया।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार ने भी 2008 का कोटिकरण फिर से थोप दिया है। इस कारण पहाड़ के अधिकतर विद्यालय सुगम श्रेणी में आ गए हैं। 2008 से पूर्व की सेवाएं सुगम हो गई हैं जबकि कई विद्यालय पैदल मार्ग पर स्थित थे। यह पहाड़ के शिक्षकों के साथ अन्याय है। शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान सरकार का विकास पूरी तरह से ऋणात्मक है। कहा कि यह संभव ही नहीं हो सकता कि कोई विद्यालय में सुगम में हो और पांच साल बाद वह दुर्गम हो जाए। वक्ताओं ने कोटिकरण के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे। कहा कि एक तरफ कोटिकरण त्रुटिपूर्ण है, दूसरी तरफ विभाग शिक्षकों की लिस्ट जारी कर रही है। ब्लॉक मंत्री त्रिभुवन उपाध्याय ने संचालन किया। बैठक में प्रेमप्रकाश मठपाल, बबीता कोहली, आशा आर्य, फरीन रानी, नवीन मठपाल, गोकुल राणा, प्रकाश चंद्र, एमएस माथुर, विजय कुमार सोनी, प्रदीप तिवारी, विशन सिंह अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन


कहा, मानकों के विपरीत कोटिकरण करना दुर्भाग्यपूर्ण
द्वाराहाट में शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें