रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने यहां ताड़ीखेत में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सबसे अधिक विकास के लिए राशि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र को मिली है। सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। कहा कि सरकार ने पंचेश्वर बांध के लिए 70 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। पीएमजीएसवाई के तहत हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक वह अधिकारियों के साथ करेंगे। प्रदीप बिष्ट, मदन कुवार्बी ने संचालन किया। बैठक में राम सिंह रावत, गणेश राम, सोबन सिंह, मोहन नेगी, मदन रावत, देवेंद्र पांडे, विपिन जोशी, रघुवर सिंह डोगरा, गोपाल उप्रेती, ऊर्बादत्त उप्रेती, देवेंद्र उपाध्याय, दीप भगत, रमेश बिष्ट, नवीन सिंह, भुवन जोशी, आनंद बुधानी, दिनेश आर्या आदि थे।
सांसद की कम उपस्थिति पर उठाए सवाल
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री को तमाम समस्याओं से अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने सांसद की क्षेत्र में कम उपस्थिति पर भी सवाल उठाए।