फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर स्कूल में पहुंचकर बखेड़ा कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में बुधवार को एक युवक शराब के नशे के धुत होकर पहुंचा और हंगामा कर दिया। उसने पहले तो छात्र-छात्राओं को धमकाया फिर शिक्षिकाओं से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर पथर भी फेंके। युवक की इस हरकत से स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। प्रधानाध्यापक ने मुखानी पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार दोपहर एक बजे बच्चे खेल रहे थे। अचानक मनोज नामक युवक वहां पहुंच गया। वह शराब के नशे में धुत था। उसने एक बच्चे को पकड़कर फांसी पर लटकाने की धमकी दी तो अन्य बच्चे दहशत में आ गए। उन्होंने शिक्षक और शिक्षिकाओं से उसकी शिकायत की। शिक्षिकाएं समझाने पहुंचीं तो वह गाली गलौज करने लगा। इससे शिक्षिकाएं डर गईं। शिक्षकों ने उसे पकड़कर परिसर से बाहर किया तो वह पथराव करने लगा। प्रधानाध्यापक ने घटना की लिखित जानकारी मुखानी पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि आरोपी को पुलिस तलाश रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
इधर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डिंकर सिंह पडियार ने युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर शिक्षक संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन


हाइस्कूल के छात्रों ने आरोपी को भगाया था
प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में 150 बच्चे और तीन शिक्षिकाएं हैं। बवाल करने वाला युवक पहले भी स्कूल के दो पंखों को तोड़ चुका है। वह पास के हाइस्कूल परिसर में भी गया था लेकिन छात्रों ने उसे मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें