फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बाइक के प्रवेश पर रोक से फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट परिसर के आसपास के क्षेत्रों को साइलेंस जोन घोषित किए जाने के बाद बुलेट मोटर साइकिलों को नैनीताल क्लब चौराहे से सूखाताल की तरफ जाने से रोकने पर बुधवार को लोगों में आक्रोश फैल गया। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब चौराहे मेें पुलिस के आलाधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

भाजपाइयों का कहना था कि पुलिस द्वारा बेवजह बुलेट मोटर साइकिल चालकों को परेशान किया जा रहा है। जबकि मोटर साइकिल के साइलेंसर में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है और न ही प्रेशर हार्न लगाए गए हैं। बता दें कि बुधवार सुबह से ही पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट समेत दर्जनों पुलिस कर्मी नैनीताल क्लब चौराहे से लेकर सूखाताल चौराहे तक डटे हुए थे। किसी भी बुलेट मोटरसाइकिल सवार को इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया जा रहा था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया जो दोपहर करीब एक बजे खुलकर सामने आ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा के समक्ष अपना रोष व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत, मनोज जोशी, पूरन सिंह मेहरा, अरविंद सिंह पडियार, विवेक साह, नितिन कार्की, विकास जोशी, मोहित रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें