फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न भरने के अंतिम दिन भी पोर्टल धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जुलाई का रिटर्न भरने के अंतिम दिन मंगलवार को भी जीएसटी का पोर्टल धड़ाम हो गया। इस कारण हजारों कारोबारियों को रिटर्न भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि राज्य कर विभाग का दावा है कि 50 फीसदी से ज्यादा कारोबारी रिटर्न भर चुके हैं।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के मुताबिक 98,783 कारोबारी हैं। इनमें 67,574 से ज्यादा कारोबारी वैट से जीएसटी में पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें भी 64,207 कारोबारियों को रिटर्न भरना था। इधर, जुलाई का जीएसटी रिटर्न एक भरने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर थी। इसके लिए सुबह से ही कारोबारी रिटर्न भरने में जुट गए, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी जीएसटी का पोर्टल हैंग रहा। जहां ऑनलाइन प्रक्रिया में एक-एक ब्योरा देने में कई घंटे लग गए तो कहीं दिन भर वेटिंग और प्रोसेसिंग का संदेश दिखाता रहा। नतीजतन हजारों कारोबारी जुलाई का रिटर्न नहीं भर सके। फिर भी यदि राज्य कर अधिकारियों की मानें तो 32 हजार से ज्यादा कारोबारियों ने रिटर्न भर दिया है।
आज से होगा 200 रुपये रोजाना का जुर्माना
जुलाई के जीएसटी भरने की अंतिम तिथि बेशक निकल चुकी है, लेकिन अभी भी रिटर्न भरा जा सकता है। इसके लिए अब कारोबारियों को 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें