अमिताभ की लंबी आयु की कामना की
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन बुधवार को है। उनके बाल्यकाल के स्कूल शेरवुड कॉलेज में छात्र भी उनके जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को अमिताभ की पसंदीदा इमरती मिठाई भी बच्चों को खिलाई।
शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने स्कूल में बचपन की बिताई गई अमिताभ की यादों को मीडिया से साझा किया। बताया कि अभिनय की दुनिया में अमिताभ पहली बार इसी स्कूल में सन 1957 में मंच पर उतरे थे।
संधू के मुताबिक अमिताभ ने इसी वर्ष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर बेस्ट साइंस्टिफिक बॉक्सर का खिताब जीता। संधू ने अमिताभ के इस स्कूल में 2008 के दौरे का जिक्र किया। स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मंगलवार को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमिताभ को बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की ब्यूरो