फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में स्पेशल इफैक्ट के साथ हुआ रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। भोर सोसायटी की ओर से यहां एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में विशेष रामलीला आयोजित की जा रही है। इसके लिए बने 160 फुट लंबे तीन मंचों पर ध्वनि और प्रकाश के आकर्षक प्रभाव के बीच 140 कलाकारों ने खुले मंच पर नाट्य मंचन किया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री अमृता रावत ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान तीन घंटे में रामजन्म से रावण वध तक की संपूर्ण लीला का मंचन किया गया। दिल्ली, मुंबई के बाद उत्तराखंड में पहली बार हुए ऐसे आयोजन को देखने तमाम लोग पहुंचे थे। रंगमंच को पुन: स्थापित करने के लिए स्व. प्रेम मटियानी की स्मृति में यह आयोजन हुआ। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के कलाकारों ने भी इसमें मंचन किया। इस मंच पर रविवार को भी रामलीला होगी। इस दौरान भाजपा नेता गणेश रावत, राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, गोपाल सिंह रावत, चंदन सिंह बिष्ट, इंदर मेहरा, यशपाल रावत, संजय रिखाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें