रामनगर (नैनीताल)। हैदराबाद की एयरफोर्स एकेडमी में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड (पीओपी) हुई। इसमें रामनगर के प्रांजल तोमर फ्लाइंग ऑफिसर बने। उनका चयन फ्लाइंग पायलट ब्रांच में हुआ है। मां रेखा तोमर प्राथमिक विद्यालय पीरूमदारा में अध्यापिका, पिता कमल तोमर व्यवसायी हैं। छोटा भाई प्रखर तोमर जयपुर से बीटेक कर रहा है। प्रांजल की प्रारंभिक शिक्षा रामनगर, माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुई। इसके बाद पुणे से कोर्स किया। प्रांजल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। आजकल प्रांजल के साथ माता-पिता, भाई भी हैदराबाद गए हैं। उनको फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।