फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर युवाओं ने तोड़ा अनशन, जल्द ब्लड बैंक शुरू करने के सीएमओं को दिए निर्देश

विज्ञापन
Blood Bank
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन किया। वहां पहुंचे डीएम ने सीएमओ को रामनगर में 30 दिन के अंदर ब्लड बैंक शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस पर छात्रनेताओं ने अनशन तोड़ दिया।
विज्ञापन

सर्जन आदि डॉक्टरों तैनाती, ब्लड बैंक शुरू करने, रात की आपातकालीन सेवा में चिकित्सक की तैनाती को लेकर नौ दिन अनशन चला। इसमें चंदन जोशी, मुकेश पांडे, प्रदीप फर्स्वाण, राहुल नेगी, सुमित लोहनी ने छह दिन पर क्रमिक अनशन किया। इसके बाद कपिल नेगी, भारत भट्ट तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। अनशनकारियों की मांग पर डीएम ने सप्ताह में तीन दिन सर्जन की अस्थायी व्यवस्था के साथ ही 30 दिन के भीतर ब्लड बैंक शुरू कराने के निर्देश सीएमओ एसके जोशी को दिए। इस पर अनशनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। वहां सीएमओ डॉ. एसके जोशी, सीएमएस डॉ. बीडी जोशी, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि थे।
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए
नौ दिन का अनशन नौ दिन बाद तुड़वाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें