फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम में पेयजल टैंकर की निविदा में बखेड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विकास निगम में गौला नदी में धर्मकांटा निविदा में हुआ बवाल अभी ढंग से ठंडा नहीं हुआ कि अब गेटों पर पानी छिड़काव और मजदूरों के लिए पेयजल इंतजाम के लिए टैंकर की निविदा में भी बखेड़ा हुआ। हालांकि वन निगम के अधिकारी इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन

वन निगम में बृहस्पतिवार को हल्द्वानी और लालकुआं डिविजन के लिए पानी के टैंकर के लिए निविदा हुई। दिन में गैस गोदाम रोड स्थित डीएलएल गौला हल्द्वानी के कार्यालय में पानी की टैंकर की निविदा खुली। इसमें सात ठेकेदारों ने टैंकर के लिए आवेदन किया था। इस दौरान एक ठेकेदार की सबसे कम मूल्य आया। इस पर दूसरे नंबर के ठेकेदार ने उक्त ठेेकेदार के टैंकर नंबर को परिवहन विभाग की साइट पर जांच की तो पता चला कि टैंकर निविदा आवेदनकर्ता के नाम पर नहीं है। आरोप है कि इसकी शिकायत वन निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भड़क गए और हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस पर निगम अधिकारियों ने तुलनात्मक अध्ययन तो कर लिया लेकिन सभी ठेकेदारों के वाहनों की आरसी की फोटो कापी परिवहन विभाग में जांच के लिए भेज दी है। अब जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि निविदा किस को मिलेगी। कमोबेश यही हालत लालकुआं डिवीजन की भी है यहां भी नौ ठेकेदारों ने निविदा डाली थी जिनके वाहनों की जांच परिवहन विभाग से कराई जा रही है।

हंगामे की बात पूरी तरह निराधार है, एक ठेेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई इसके बाद निविदा में सभी ठेकेदारों के वाहनों की फोटो कापी जांच के लिए परिवहन विभाग को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएस रावत, डीएलएम गौला

न्यूमेरिक्स के लिए
लालकुआं डिवीजन में है गेट = 6
हल्द्वानी डिवीजन में है गेट = 6
लालकुआं में पानी की निविदा के लिए आवेदन = 9
हल्द्वानी में पानी की निविदा के लिए आवेदन = 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें