फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन, पालिका, विभिन्न विभागों की टीम ने बृहस्पतिवार को कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा की मौजूदगी में मोहन को चौराहे से लेकर इलाहाबाद बैंक तक की पैमाइश की। दिनभर चार चक्रों में पैमाइश का कार्य किया गया। इस दौरान टीम ने होटल क्लाउड सेवन द्वारा किए दोबारा किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम हरवीर सिंह के नेतृत्व में चले पैमाइश, अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिन व्यवसायियों ने मार्ग में अपनी सीढ़ियां काफी आगे तक बनाई थी, उनसे मात्र एक फिट तक ही सीढ़ी बनाने को कहा गया। क्लाउड सेवन के एक फिट अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश एडीएम के द्वारा पालिका, पीडब्ल्यूडी की टीम को दिए गए, जिसके बाद टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में होटल स्वामी ने अनुरोध किया कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगे, जिसके बाद उन्हें दो बजे तक का समय दिया गया। दो बजे कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा समेत प्रशासनिक, नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने पुन: मौका मुआयना किया। शाम तक होटल स्वामी के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी थी। प्रशासन की ओर से बीते दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बुधवार को सुनवाई हुई थी। खंडपीठ में बुधवार को प्रशासन की ओर से अदालत के आदेशों के पालन करने संबंधी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर ने खंडपीठ को बताया कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति की है, जिससे नाराज अदालत ने प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण का पुन: सर्वे कर उसकी एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाया जाए। बृहस्पतिवार को पुन: कई लोग स्वयं ही अतिक्रमण तोड़ने में जुट गए। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर चंद्रधर बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे और वहां नापजोख शुरू कर दी। इस दौरान एसडीएम अभिषेक रुहेला, पालिका ईओ रोहिताश शर्मा, लोनिवि के ईई सीएस नेगी, एई एमपीएस कालाकोटी, प्राधिकरण के परियोजना अभियंता सीएम साह, जेई जेपी डबराल, पालिका के जेई डीएस महरा, कोतवाल विपिन पंत, एसआई दीपक बिष्ट आदि थे।


मार्ग से बिजली के पोल, दुकानों से झांप हटाए
नैनीताल। पैमाईश के दौरान कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा ने एडीएम हरवीर को निर्देश दिए कि वह मोहन को चौराहे से लेकर नैनीताल क्लब चौराहे तक मार्ग में आ रहे बिजली के सभी पोल समेत दुकानों के झांप भी शीघ्र हटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें