नैनीताल। वृंदावन पब्लिक स्कूल में शनिवार को आठवीं चंद्र लाल साह स्मृति वार्षिक अंतर विद्यालयी ऐपण प्रतियोगिता में हुई। इसमें जीजीआईसी खुर्पाताल की मधु आर्या, ऑल सेंट्स कॉलेज की खुशी साह और अरिना सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की 36 छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने विस्वार से लक्ष्मी, सरस्वती, लक्ष्मी नारायण चौकी, धुलिअर्ग्य चौकी, शिव की पीठ आदि का चित्रण किया। विजेताओं को ट्रॉफी, एक हजार, आठ सौ और पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। खुर्पाताल की संगीता मेहरा,अनीता मेहरा व दीक्षा मेहरा, आलसेंट्स की मानषी रौतेला व आदर्श राजकीय कन्या इंटर कालेज नैनीताल की चंचल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन-तीन सौ रुपये दिया गया। प्रतियोगिता में ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल चैंपियन बना। जीजीआईसी खुर्पाताल दूसरे और जीजीआईसी नैनीताल तीसरे पायेदान पर रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि और निर्णायक लोक चित्रकार बृजमोहन जोशी ने कहा कि ऐपण विधा को जीवंत रखने के लिए सरकार को इसे माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शुरू करना होगा। निर्णायक मंजू साह ने भी बच्चों को संबोधित किया। इससे पूर्व विद्यालय के निदेशक राजेंद्र लाल साह, प्रबंधक आलोक साह और प्रधानाचार्या राखी साह ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां गीता रावत, किरन जोशी, नरेंद्र, मनीष साह आदि थे। संचालन नेहा साह ने किया।
फोटो सहित 11एनटीएल 01पी व 02पी स