फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा विवाद सुलझाने को डीएम ने की गोपनीय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में खनन शुरू कराने को लेकर एक अनौपचारिक बैठक जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने उच्च न्यायालय में विचाराधीन वाद के सभी पक्षकारों को समझाने की कोशिश की ताकि नदी में जल्द से जल्द खनन शुरू हो सके। बैठक में नंधौर हल्द्वानी उज्ज्वल धर्मकांटा समिति, दूसरे पक्षकार जेपी स्टोन क्रशर, लालकुआं स्टोन क्रशर के संचालक भी शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो बैठक में सभी पक्षकारों को समझाने की कोशिश की गई कि मामला लंबा खिंचने से सरकार की राजस्व की हानि हो रही है। धर्मकांटा व्यवसायियों की आपसी लड़ाई में कुछ हासिल नहीं होगा। इस बाबत जब जिलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें