फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में संघर्ष समिति के सचिव आनंद सिंह रावत ने बताया कि विगत एक वर्ष में वन परिसर के मुख्य द्वार पर गेट नहीं होने से परिसर में रहने वाले परिवारों के सदस्यों की सुरक्षा का खतरा बढ़ता जा रहा है। आयेदिन असामाजिक तत्वों का मुख्य गेट पर जमावड़ा लगा रहता है। परिसर के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा, फाटक व गेट पर 2 सुरक्षाकर्मी लगाने के लिए संगठन का एक शिष्टमंडल ने कार्बेट पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा से मुलाकात की है। उपनिदेशक ने तीन दिन के भीतर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। बैठक में दिसंबर प्रथम सप्ताह में संगठन का आम चुनाव किए जाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जनार्दन लोहनी, जुगल किशोर तिवारी, खष्टी बल्लभ सनवाल, ललित मोहन सती, रमेश थापा, हरिदत्त नैनवाल, दर्शन सिंह अधिकारी, चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय जनता पार्टी के नगर सोशल मीडिया प्रभारी सुमित रावत के नेतृत्व में फॉरेस्ट की समस्याओं के लिए सोमवार को एक ज्ञापन कार्बेट पार्क निदेशक सुरेंद्र मेहरा को सौंपा। उन्होंने भी फॉरेस्ट कंपाउंड के मुख्य द्वार पर गेट लगवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ उपसचिव देवेंद्र जोशी, कमल पंत, राहुल बिष्ट, दीपक राणा, दीपक कुमार, दीपक मनराल, पंकज रावत, राजेंद्र भट्ट, मोहित, सोनू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें