फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसआर में बच्चो के लिये आवासीय भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। यूएसआर इंदु समिति बसई के तहत जेएसआर विशेष आवासीय विद्यालय संचालित है। इसमें शुक्रवार को आमंत्रित विदेशी मेहमानों ने आवासीय भवन का शिलान्यास किया। यूके की सारा ब्रेक्यूनो, ऐरिक जुल, जॉन हंट, जैमी हिल, रिचेल हिल, फिलिप डीन, विक्टर, डीन, मार्टिन, सारजेंट, यूएसआर के प्रबंधक संदीप रावत, प्रेम सिंह रावत, कमला देवी, सुधा शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विदेशी मेहमान इस स्कूल के लिए दुर्लभ शराब तक नीलाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

जेएसआर विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत गाया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ओखलकांडा के बच्चों ने पंजाबी भांगड़ा, नागालैंड को बांस नृत्य, असम का बिहू, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के माध्यम से विभिन्न संस्कृति के रंग बिखेरे। नाटकों में स्वच्छ भारत अभियान की विशेष प्रस्तुति, दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता पर आधारित नाटक, थीम डांस को सभी ने सराहा। पीयूष चिलवाल के संचालन में भावना शर्मा ने निर्देशन किया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा कमलेश्वरी माहेश्वरी, वेस्ट वॉरियर संस्था से मीनाक्षी पांडेय, केजीबीवि की प्रधानाचार्या सुशीला जोशी, सुदीप रावत, प्रधान संघ के अध्यक्ष शेखर चंद्र, प्रेम चंद्र पपनै, प्रधानाचार्य युगल किशोर, मनीष रावत, सुरेश मठपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें