फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से घर-घर से कूड़ा उठेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र के वासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम प्रशासन नवंबर से घर-घर से कूड़ा उठाना शुरू करेगा। मेयर ने बैठक लेकर पार्षदों और सफाई नायकों से गाड़ी चलने के लिए नक्शा मांगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पार्षदों, सफाई नायकों और सफाई निरीक्षकों की बैठक की। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि नगर निगम नवंबर से घर-घर से कूड़ा उठान शुरू करने जा रहा है। कूड़ा गाड़ी वार्ड में कैसे चलेगी। इसका नक्शा बनना है। उन्होंने पार्षदों और सफाई नायकों से इसका प्रस्ताव जल्द देने को कहा है। इस दौरान पार्षदों ने वार्डों से सफाई नहीं होने की बात कही। इस दौरान पार्षद महेंद्र नागर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तुहीन कुमार, अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन बजे से होनी थी बैठक, नहीं पहुंचे अधिकारी
तीन बजे से मेयर ने बैठक बुलाई थी। दो पार्षद ही बैठक में पहुंचे। सफाई नायक एक घंटा देरी से पहुंचे। इस कारण बैठक डेढ़ घंटे बाद शुरू हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें