नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नैनीताल याट क्लब की ओर से नैनी झील में चल रही गवर्नर्स गोल्ड कप सेलिंग रिगाटा प्रतियोगिता के फाइनल में एनटीवाईसी नैनीताल और तमिलनाडु सेलिंग एसोसिएशन की टीमें भिड़ेंगी। बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों ने दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सिकंदराबाद सेलिंग क्लब तीसरे और रायल मुंबई याट क्लब की टीम चौथे स्थान पर रही।
नैनीताल याट क्लब के कोमोडोर वीर श्रीवास्तव ने बताया कि हर टीम की 3-3 दौड़ हुई। फाइनल में पहुंचने वाली टीमों ने 2-2 दौड़ जीती। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को सुबह 10 बजे होगा। इसका शुभारंभ एसएसपी जन्मेजय खंडूरी करेंगे। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी पुरस्कार बांटेंगे। सेमीफाइनल मुकाबलों के निर्णायक ब्रिगेडियर जगदीश सिंह, जगदीश, नीलिमा साह, ब्रिगेडियर झुलका और कर्नल सत्यवीर थे। संचालन रूड़ी सिंह ने किया। इस मौके पर क्लब के कोमोडोर मुकंद प्रसाद, सचिव विशाल खन्ना, संयुक्त सचिव गौरव सनवाल, विजय साह, चंदन जोशी, जीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।