फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के लेने के लिए मना किया तो दर्ज होगा देश द्रोह का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सिक्कों का चलन न होने की अफवाहों के बीच एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने नगर के व्यापारियों और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर स्थिति की जानकारी ली। व्यापारियों ने कहा कि उनसे न तो बैंक सिक्के ले रहे हैं और न ही ग्राहक इसलिए उनके पास सिक्कों का ढेर लग गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में सिक्कों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में बैंक के अधिकारियों का कहना था कि उन्हें रिजर्व बैंक से निर्देश हैं कि सिक्के मुद्रा चेस्ट की जगह चलन में होने चाहिए। लेकिन व्यापारी उनसे सिक्के नहीं लेता है। ऐसी स्थिति में हमारी मजबूरी है कि वह सिक्के न लें। जिस पर एसडीएम ने कहा कि अब बैंक भी सिक्के लेगा और देगा भी। व्यापारियों के अलावा आम उपभोक्ताओं को भी बैंक सिक्के देगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कोई व्यापारी, ग्राहक सिक्के लेने से मना करता है। ऐसी स्थिति में मना करने वाले के विरुद्घ देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक से एके द्विवेदी, एन पांडे, बॉब से विनय, इलाहबाद बैंक से मुकुल सिंह, कार्पोरेशन बैंक से संदीप कुमार, नैनीताल बैंक से अनिल कुमार जोशी, सतीश गोयल, तरुण ठाकुर, नासिर खान, हाफिज सईद, अदील खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें