ग्रामसभा बानूसा के सौजन्य से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चार सेटों तक खेला गया। इसमें पटपुरा खटीमा की टीम ने बघौरी सितारगंज को 15-9, 7-15, 15-8 और 15-6 से हराकर कप जीत लिया।
पटपुरा की टीम ने पहला सेट 15-9 से जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में पलटवार करते हुए बघोरी की टीम ने 15-7 से सेट अपने नाम कर मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में पटपुरा ने एक बार फिर बाजी पलटी और 15-8 से सेट जीतकर 2-1 की बढ़त बना ली। चौथे सेट में पटपुरा ने आसानी से 15-6 से जीत हासिल कर फाइनल मैच 3-1 से जीत लिया। अंत में विजेताओं को मंडल अध्यक्ष सामंत व जोशी ने पुरस्कृत किया। इससे पहले भाजपा झनकट मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत और महामंत्री भुवन जोशी ने मैच का शुभारंभ किया। वहां समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह, बल्देव सिंह, राम अवतार गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, सूरज जोशी आदि थे।