फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्नू को शिक्षा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी की बैठक में शिक्षा के लिए उप कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कुलदीप सिंह पन्नू को अध्यक्ष, गुरविंदर पाल सिंह छाबड़ा को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा कमेटी के आठ अन्य सदस्य भी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को चुनाव अधिकारी हरिद्वार के अपर जिला जज कुंवर अमनेंदर सिंह नानकमत्ता साहिब पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा के लिए उप कमेटी का गठन किया। इसके लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह पन्नू को अध्यक्ष, गुरविंदरपाल सिंह छाबड़ा को संयुक्त सचिव, अमरजीत सिंह सेठी को खजांची व अमरजीत सिंह विर्क को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। निर्मल सिंह को प्रबंधक, जसवीर सिंह, सूरत सिंह, गुरमेज सिंह, निशान सिंह, हरचंद सिंह को सदस्य बनाया गया। बैठक में गुरुद्वारा साहिब के नए संविधान पर भी चर्चा की गई। वहां पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जसविंदर सिंह गिल, प्रीतम सिंह संधू, केहर सिंह, शेरा सिंह, प्रगट सिंह, धन्ना सिंह, पाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें