फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाही को करने होंगे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर(नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अड़ियल नौकरशाहों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तल्ख रवैये में हठधर्मी अफसरों को प्रदेश छोड़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा भवन में रामनगर विधानसभा के तीनों मंडलों के संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महाराज का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने महाराज के मंत्रालयों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें हल कराने की मांग की। उन्होंने भरतपुरी-पम्पापुरी बाढ़ सुरक्षा योजना, मालधन तुमड़िया जलाशय में पर्यटन विस्तार, बसंतोत्सव-कॉर्बेट महोत्सव को राज्य मेले का दर्जा देने, पुरानी तहसील परिसर को पर्यटन विभाग से कांप्लेक्स बनवाने समेत कई मांगें उठाईं। महामंत्री मनोज रावत के संचालन में आयोजित समारोह में कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

-स्थानीय कलाकारों को अवसर देगा संस्कृति विभाग
भोर सोसायटी से जुड़े कलाकारों ने रामलीला के मंचन का आयोजन किया। इसमें पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग लिया। विशिष्ट अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट रहे। नगरपालिका सभागार में आयोजित रामलीला में कैबिनेट मंत्री महाराज ने नगर के युवाओं द्वारा की जा रही ऐसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृति विभाग के माध्यम से उनकी मदद की जाएगी। महाराज ने कहा कि वह जिम कॉर्बेट, जागेश्वर तथा ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम पर भी एक कार्यक्रम तैयार करवाना चाहते हैं। संस्कृति विभाग स्थानीय कलाकारों को मौका देगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गणेश रावत, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, कुमाउनी साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल, गणेश पन्त, विक्रांत शर्मा, मितेश्वर आनंद, गोपाल रावत, मदन जोशी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें