खटीमा। एनएच पर खड़े बिजली के खंभों के स्थानांतरण में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यूपीसीएल के अधिकारियों की मानें तो स्थानांतरण का कार्य एनएच के चौड़ीकरण में लिए गए कब्जे के बाद ही संभव हो सकेगा।
सहायक अभियंता विद्युत ग्रामीण निर्माण विभाग ऊधमसिंह नगर द्वारा मांगे गए पोल शिफ्टिंग के स्टीमेट में उपखंड अधिकारी अंबिका यादव ने सहायक अभियंता विद्युत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड ऊधमसिंह को डेढ़ करोड़ खर्च का स्टीमेट दिया है।
सूत्रों की मानें तो यह स्टीमेट नगर के मुख्य चौराहे से 1.75 किमी. सितारगंज मार्ग और मुख्य चौराहे से 3.95 किमी. टनकपुर रोड का है, जिसमें डेढ़ करोड़ का बजट खर्च होगा। एनएच के स्वामित्व वाले नगर के बीच के मार्ग के चौड़ीकरण के सवाल पर एसडीएम विजयनाथ शुक्ल कुछ बताने में असमर्थ है।