फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जब अचानक बिना खोले नैनी झील से गेट से बहने लगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक नैनी झील का पानी निकासी द्वारों से बलियानाले की ओर बहने लगा। तल्लीताल क्षेत्र के लोगों के मुताबिक देर रात से ही नैनी झील का पानी लीक हो रहा था, रविवार को जब उन्होंने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी तो उन्होंने मौका मुआयना किया तो निकासी द्वार का एक हिस्सा खुला था, उसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

तल्लीताल निवासी कान्हा साह ने बताया कि शनिवार रात दुकान बंद करके घर जाते समय पानी बहने की आवाज आ रही थी। रविवार तड़के बलिया नाले में काफी पानी बह रहा था। पिछाड़ी बाजार तल्लीताल निवासी भुवन कांडपाल ने भी इसे देखा। कान्हा ने तल्लीताल व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी मारुति नंदन साह को भी बताया। उन्होंने शीघ्र डीएम, लोनिवि के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में लोनिवि के अधिकारी, कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि निकासी द्वार का एक हिस्सा खुला था, उसे बंद कर दिया गया। लोनिवि के जेई योगेश डबराल ने बताया कि निकासी गेट मई, जून में ही बंद कर दिए जाते हैं। वर्तमान में भी गेट पूरी तरह से बंद है। पानी बहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बलियानाला में बहा पानी प्राकृतिक जलस्रोत का है। लोगों का कहना था कि एक ओर अबकी बार बारिश न होने से निकासी द्वार खोलने की नौबत नहीं आई दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से इस तरह पानी बह रहा है जबकि गर्मी में नैनी झील का जलस्तर सामान्य से सात फुट नीचे चला गया था। जुलाई के शुुरुआती दौर से ही बारिश होने से झील का जलस्तर बड़ी मुश्किल से 15 जुलाई को सामान्य हो पाया था। झील में दो इंच पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। उसके बाद से लगातार बारिश होने से 31 जुलाई 2017 को जलस्तर 2.5 फुट ही पहुंच पाया था। दूसरी ओर 31 अगस्त 2017 को जलस्तर 7.5 फुट तक ही पहुंच पाया था। अब रविवार को जलस्तर 8.9 फुट ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें