फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में 167 विद्यार्थियों का हुए एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुविवि के डीएसबी परिसर में विभिन्न संकायों में शनिवार को 167 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। दूसरी ओर परिसर में शनिवार को प्रवेश की प्रगति को लेकर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि अब 16 अगस्त से फिर एडमिशन होंगे।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. मेहता के मुताबिक शनिवार को बीए प्रथम वर्ष में 80, बीकॉम प्रथम वर्ष में 37, बीएससी प्रथम वर्ष (जीव विज्ञान वर्ग) में 20 जबकि गणित वर्ग में 30 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रो. मेहता ने बताया कि 16, 17 व 18 अगस्त को स्नातक प्रथम वर्ष के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के जीव विज्ञान वर्ग के उन सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी, जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा 65 प्रतिशत से 85 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की
हो। इसी क्रम में जीव विज्ञान वर्ग में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के उन विद्यार्थियों की भी प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन

इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष गणित वर्ग में सामान्य वर्ग के उन प्रवेशार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जायेगी जिन्होंने इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो। इसी वर्ग में एससी,
एसटी व ओबीसी वर्ग के उन विद्यार्थियों की भी प्रवेश प्रक्रिया की जायेगी जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 65 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो। बैठक में कला संकायाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, वाणिज्य एवं प्रबंध संकायाध्यक्ष प्रो. बीडी कविदयाल, दृश्य कला संकायाध्यक्ष प्रो. एमएस मावड़ी, संयोजक कला संकाय प्रो. एसके मौर्य, संयोजक विज्ञान संकाय गणित वर्ग प्रो. जीके शर्मा, संयोजक विज्ञान संकाय जीव विज्ञान वर्ग प्रो. एचसीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें