फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर के हमले की अफवाह से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बाराकोली जंगल में जलपनिया के पास बाघ के दो बच्चों पर हमला करने की अफवाह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पंडरी और गोठा गांव में दहशत फैल गई।लकड़ी बीनकर आ रहे लोगों ने जब घटना को अफवाह बताया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पंडरी गांव का जफर पुत्र अजीमुल्ला, फरजान पुत्र इरशाद, वसीम खां पुत्र हनीफ खां, गुड्डू पुत्र पीरा व बाशिद पुत्र मुन्ने बाराकोली जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। यहां बैगुलडाम डेरे पर गूर्जरों ने उन्हें रोक लिया और जंगल में बाघन आने की बात बताई। गूर्जरों के बच्चों को रोकने के बाद दोपहर करीब दो बजे बाराकोली जंगल के जलपनिया क्षेत्र में दो मासूम बच्चों पर बाघ के हमले की अफवाह फैल गई।

इससे दोनों गांवों में दहशत मच गई और गांवों में सन्नाटा पसर गया। पंडरी व गोठा गांव के लोग पैदल और बाइकों पर जलपनिया क्षेत्र की ओर दौड़ पड़े। गोठा गांव में साइकिल पर लकड़ी लेकर आ रहे दो लोगों से ग्रामीणों ने जंगल में बच्चों पर शेर के हमले के बारे में पूछा तो तो उन्होंने घटना को नकार दिया। वहीं, वन दरोगा शोभाशंकर पांडे ने भी ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें