खटीमा। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे द्वारा आईएएस अधिकारी की पुत्री के साथ अभद्रता करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि जांच के नाम पर मामले को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर हरियाणा और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहां युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पंकज टम्टा, राहुल कुमार, हिमांशु तिवारी, गौरव अग्रवाल, अनीस राना, कमल गहतोड़ी आदि थे।