फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उतराखंड परिसंपतियों के बंटवारे का मसौदा तैयार: औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। यूपी के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि यूपी-उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के बंटवारे का मसौदा तैयार हो चुका है। जल्द ही परिसंपत्तियों को हस्तांतरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी को अल्पसंख्यक शिक्षा का हब बनने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षिक उद्धार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


× यूपी-उत्तराखंड में परिसंपत्तियों के बंटवारे का मसौदा तैयार : औलख

सोमवार को मेन रोड स्थित भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री औलख ने कहा कि मोदी के सबका साथ सबका विकास नारे को यूपी में बुलंद किया जा रहा है। पिछली सरकार पांच साल में नहीं कर सकी, योगी सरकार ने चार महीने में कर दिखाया है।

यूपी में किसानों का कर्ज माफ, 20 घंटे बिजली, छात्रवृत्ति में जातिवाद को खत्म किया गया है। बेरोजगारों को रोजगार देना यूपी सरकार का संकल्प है। गैर भाजपा सरकारों ने मुस्लिम समाज को मात्र वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। राज्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर निर्माण भी होगा। भाजपा सरकार एजेंडे पर पूरा खरा उतरेगी।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने औलख को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार, जयराम सिंघल, सतनाम रंधावा, वेदप्रकाश भारती, गगन मित्तल, सतनाम डागी, अमर रंधावा, यशपाल राजहंस, राहुल, गुरमुख सिंह, विरेंद्र बिष्ट, अमित चौहान आदि थे। इससे पहले राज्यमंत्री औलख ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें