केलाखेड़ा। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से केलाखेड़ा नगरीय क्षेत्र में रातभर अंधेरा रहा। रविवार देर शाम नगर के 400 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली कर्मचारियों ने ठीक करने की कोशिश की, लेकिन आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। एसडीओ फरमान जैदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल खत्म होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार सुबह तेल डाल दिया। दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई।