नैनीताल। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की बैठक रविवार को आर्य समाज मंदिर सभागार में हुई। बैठक में पेंशनरों ने पंजाब सरकार की तर्ज पर ही उत्तराखंड के पेंशनरों को अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन सुविधा का लाभ देने की मांग की गई। इस दौरान नैनीताल में आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए भविष्य में चलने वाले जन आंदोलनों में पूर्ण सहभागिता का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पेंशनर्स सलाहकार बोर्ड का गठन करने, लंबित पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए पेंशन अदालतों का आयोजन करने सहित कई मांगें उठाई। बैठक की अध्यक्षता महिला उपाध्यक्ष सुधारानी साह और संचालन सचिव पान सिंह रौतेला ने किया। डीडी जोशी, आनंद राम आर्य, एचएस मेहरा, नवीन चंद्र साह, जीडी कांडपाल, हरदेव लाल शर्मा, शेर सिंह मेर, मुन्नी थापा, सुदर्शन साह व गौरा देवी आदि ने विचार रखे।