फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण समिति ने उठाया नैनीताल में सामूहिक विवाह करने का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी के साथ ही आसपास के गांवों के उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है जो गरीबी की वजह से अपनी कन्याओं का विवाह नहीं कर पा रहे हैं। सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ इस कार्य के लिए जन कल्याण समिति आगे आई है। समिति को विधायक संजीव आर्य, भीमताल के पूर्व ब्लाक प्रमुख अंबा दत्त आर्य और समिति के आजीवन सदस्य हिमांशु नेगी ने बाकायदा कन्यादान के लिए 51-51 हजार रुपये की धनराशि भी दे दी है।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में शनिवार को समिति के मुख्य प्रवक्ता गोपाल सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में सामूहिक विवाह के आयोजन की जानकारी दी। रावत के मुताबिक समिति ने कम से कम पांच और अधिकतम 10 निर्धन कन्याओं की शादी करने का बीड़ा उठाया है। कहा कि समिति द्वारा वर-वधू के परिवार व रिश्तेदार (15-15 लोगों के लिए) आवास व भोजन की व्यवस्था मुफ्त की जाएगी। विवाह के लिए पंजीकरण 15 अगस्त से लेकर 15 दिसंबर तक होगा। इसके लिए भुवन चंद्र हर्बोला (9927470789), दिनेश अग्रवाल (9412036606) और मनोज साह (9411541888) से संपर्क किया जा सकता है। रावत के मुताबिक रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ 2100 रुपये की राशि नकद या डीडी द्वारा जन कल्याण समिति नैनीताल के नाम से जमानती राशि के रूप में जमा करनी होगी। इस राशि को वैवाहिक कार्य संपन्न होने पर समिति रजिस्ट्रेशनकर्ता को लौटा देगी। इस दौरान विवाह में खान पान की निशुल्क व्यवस्था करने वाले महेश अरोरा समेत कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। वार्ता में समिति के संस्थापक जेके जैन, संयोजक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष नरदेव शर्मा, महासचिव उमेश मिश्रा, हिमांशु नेगी, शैलेंद्र साह, अमरप्रीत, मोहन जोशी, कैलाश सुयाल, हसन रजा, विश्वकेतू वैद्य, पुनीत टंडन, एसएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें