गरुड़ (बागेश्वर)। शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाइस्कूल में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। राखी प्रतियोगिता में धीरज नाथ और मेहंदी में दिव्या अव्वल रही। अव्वल बच्चों को स्कूल के हेड टीचर महेश पंत ने आकर्षक इनाम वितरित किए।
शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल में स्कूल के हेड टीचर पंत की देखरेख में हुई राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में स्कूल के अधिकांश बच्चों ने भाग लिया। राखी प्रतियोगिता में धीरज नाथ ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, नितिन बरोलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेहंदी में दिव्या राना ने प्रथम, रजनी बोरा ने द्वितीय, रवीना आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को पुरस्कार वितरित करते स्कूल के हेड टीचर पंत ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा और कला दिखाने का मौका मिलता है। वहां स्कूल के शिक्षक मोहम्मद यूसुफ, देवेंद्र चंद्र, वंदना, आनंदी, चंपा नगरकोटी, नीमा आदि मौजूद थे।