रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत नगर और ताड़ीखेत में जनसंघ के संस्थापक और वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने स्व. जीना को उत्तराखंड राज्य के उदय का जनक बताया। कहा कि पर्वतीय विकास मंत्री रहते स्व. जीना ने पृथक उत्तरांचल राज्य के गठन के लिए काफी संघर्ष किया।
इस दौरान मिष्ठान भी वितरित हुआ। रानीखेत में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, दर्शन बिष्ट, विनोद भार्गव, प्रेम शर्मा, रमेश जोशी, चंदन भगत आदि मौजूद थे। ताड़ीखेत में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन माहरा, मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट, ललित मोहन पांडे, जेके पपने, देवेंद्र कुमार, पान सिंह, मोहन सिंह, गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।