बाजपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हमदर्द शिविर के अंतर्गत लोगों को विधिक जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित शिविर में सिविल जज (सीडी) जिला विधिक प्राधिकरण सचिव अरुण बोहरा ने वरिष्ठ नागरिकों, मानसिक और शारीरिक रुप से दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता लेने के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान बाजपुर गांव के प्रधान द्वारिका प्रसाद ने कच्ची शराब में बंद होने वाले आरोपियों की जमानत कम से कम तीन महीने में करने की मांग को प्रमुखता से रखा। शिविर में पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर जज ने समाज कल्याण अधिकारी को आदेशित किया। वहां वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, तहसीलदार केपी सिंह, ममता मिश्रा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष केएस उप्पल, सचिव विजय गर्ग, ब्रजबाला शर्मा, अमोद पांडे आदि थे।