फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अपना अखबार खुद बनाएं प्रतियोगिता के 150 विजेता आज होंगे सम्मानित

Tue, 22 Sep 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला की ओर से बीते जून में आयोजित ‘अपना अखबार खुद बनाएं’ प्रतियोगिता के 150 विजेताओं को मंगलवार को एक समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता को 11 हजार रुपये, द्वितीय को 7100 और तृतीय को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा जबकि सात बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इनके अलावा सभी प्रतिभागी स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी के 50 विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक के लगभग 13 हजार छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाचार पढ़ने की रुचि विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक प्रतिभागी को समाचार विषय के साथ अखबार की एक खाली शीट दी गई थी। विद्यार्थियों को उस विषय से संबंधित प्रतिदिन के अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों में से अपनी पसंद का समाचार चुनकर अपने हाथों से लिखना था। इसके साथ ही उन्हें अपने मां, पिता अथवा अभिभावक की पसंद का एक समाचार भी लिखना था। संबंधित समाचार की फोटो अमर उजाला में प्रकाशित खबर से काटकर शीट पर चिपकानी थी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में करीब 8 हजार विद्यार्थियों ने अपनी तैयार की गई समाचार शीट जमा की। मूल्यांकन के बाद विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इन विजेताओं को मंगलवार को इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह दोपहर 12 बजे से होगा।
मुख्य अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप होंगे। समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8057070009 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें