फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोतवाली में हंगामा करने पर बिरजू मयाल गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बीते दिन कोतवाली में हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने कोटाबाग निवासी व्लॉगर बिरजू मयाल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 19 सितंबर को बिरजू मयाल कोतवाली पहुंचा और कार्यालय में हंगामा करते हुए रजिस्टर इधर-उधर करने लगा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना। कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। वहां भी उसने चिकित्सक से अभद्रता की। मेडिकल के बाद थाने लाने पर उसने दोबारा उत्पात किया। बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें