फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों को सौंपे 6 लाख के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी और उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल ने पचपेड़ा गांव पहुंचकर आत्महत्या करने वाले किसान रामअवतार के परिजनों को छह लाख के चेक सौंपे।
विज्ञापन

बता दें कि कर्ज में डूबे पचपेड़ा निवासी राम अवतार ने वसूली नोटिस आने के बाद आत्महत्या कर ली थी। किसान राम अवतार द्वारा की गई आत्महत्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांच लाख और विधायक पुष्कर सिंह धामी ने एक लाख की सहायता मुहैया कराने की घोषणा की थी। विधायक धामी और एसडीएम शुक्ल ने सोमवार को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के दोनों चेक सौंपे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विश्वजीत मित्तल, अनीस अहमद, कैलास मनराल, सतीश भट्ट, दीपक मौर्य, अमित चिलकोटि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें