फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कालेज: 100 मीटर दौड़ में अलका, ऊंची कृद में मोनिका प्रथम प्रथम

विज्ञापन
sports shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को 18वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। अलका जोशी ने दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अलका जोशी पहले, इंदिरा ओली दूसरे और मोनिका दसौनी तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में मोनिका दसौनी को पहला, प्राची यादव को दूसरा और अलका जोशी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। गोला प्रक्षेपण में मोनिका दसौनी पहले, गंगा भंडारी दूसरे और कविता चम्याल तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मोनिका दसौनी ने बाजी मारी। ऊषा देउपा को दूसरा और अलका जोशी को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने की। इस अवसर पर डॉ. एसडी तिवारी, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. देवकी गिरि गोस्वामी, डॉ. गीता पंत, डॉ. ललित जोशी, डॉ. फकीर सिंह नेगी, डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. प्राची जोशी, गिरीश चंद्र पांडे, मंजू मेहरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्राओं ने दिखाया दम
महिला कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें